ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Bihar diwas: राष्ट्रपति और नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, पटना में आज 500 ड्रोन कैमरों का लेजर शो

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 22, 2022

बिहार, 22 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )      आज 22 मार्च है यानी बिहार के जन्म का दिवस. 22 मार्च 1912 को बिहार स्वतंत्र अस्तित्व में आया था, इसलिए हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में गौरव का दिन होता है।यह दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन का प्रतीक है। इस दिन, बिहार को ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल से अलग करके 1912 में बनाया गया था।
 
बिहार जो पूर्वी भारत का एक राज्य है, भारत में यह जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह क्षेत्र के हिसाब से 12वां सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। यह पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग और दक्षिण में झारखंड से घिरा हुआ है। इसके तीन मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में मिथिला, मगध और भोजपुर शामिल हैं।  राज्य की आधिकारिक भाषाएं हिंदी और उर्दू हैं।
 
प्राचीन भारत में बिहार के क्षेत्र को शक्ति, सीखने और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता था। भारत का पहला साम्राज्य जिसे “मौर्य साम्राज्य” कहा जाता है, का उदय मगध से हुआ था।
 
बिहार दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।कोरोना के प्रभाव के कारण पिछले 3 सालों से बिहार दिवस का आयोजन नही हो पाया था लेकिन इस साल 2022 में स्थितियां ठीक रहने के कारण बिहार दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
 
आज से 3 दिनों तक पटना में चलने वाले बिहार दिवस समारोह में लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र ड्रोन शो होगा। पटना के गांधी मैदान में 500 ड्रोन कैमरों के जरिये आकाश में बिहार की गौरव गाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। 500 ड्रोन कैमरे लगभग 9 मिनट तक आकाश में रहकर लेजर शो का प्रदर्शन करेंगे। 500 ड्रोन कैमरों के जरिये सांस्कृतिक, पुरातात्विक धरोहर के अलावा बिहार के बढ़ते प्रभाव और महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
 
ड्रोन शो में गौतम बुद्ध, महात्मा गांधी से लेकर जल जीवन हरियाली और शरबाबन्दी का संदेश भी दिखाया जाएगा।आज होने वाले ड्रोन शो के लिए रिहर्सल भी किया गया जिसने लोगों का मन मोह लिया. 500 ड्रोन कैमरों के साथ आकाश में होने वाले लेजर शो का प्रदर्शन पहली बार बिहार में हो रहा है। इसे आईआईटी दिल्ली के छात्र ने तैयार किया है जो कि बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। यह ड्रोन शो एक स्टार्टअप भी है जो देश भर में सफल हो रहा है और इसकी तेजी से मांग बढ़ी है।
 
बिहार दिवस के मौके पर अगले तीन दिनों तक कई नामचीन कलाकार भी पटना पहुंचकर लोगों के बीच प्रदर्शन करेंगे। बिहार दिवस में अपनी प्रस्तुति देने वालो में कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज और मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह भी शामिल हैं। आज 22 मार्च को कैलाश खेर, 23 मार्च को रेखा भारद्वाज और 24 मार्च को सुखविंदर सिंह पटना में अपने शो की प्रस्तुति देंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.