ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बिहार पुलिस ने दो अलग अलग जगह किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

पटना, 10 जून 2021

बिहार पुलिस ने बुधवार को राज्य के शेखपुरा और पूर्णिया जिलों में दो अलग-अलग सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। शेखपुरा में पुलिस ने चांदनी चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर छह युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली एक युवती को गिरफ्तार किया है।
शेख़पूरा के बरबीघा पुलिस थाने के एसएचओ जय शंकर मिश्रा ने कहा, "हमें पड़ोसियों से वहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी। तदनुसार, हमने जगह पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमने वहां से कंडोम और पावर बूस्टर टैबलेट भी बरामद किए हैं।"

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती होटल में कमरा बुक कराती थी और वहां संभावित ग्राहकों को लुभाती थी। मिश्रा ने कहा कि होटल का मालिक विनोद महतो भी देह व्यापार में शामिल था और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पूर्णिया ज़िले में पुलिस ने होटल उत्सव ग्रांड में छापेमारी कर एक युवती को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी के तुरंत बाद तीन अन्य लड़कियां होटल से भागने में सफल रहीं।
पूर्णिया सदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "यह पाया गया है कि शकीला और मंजू देवी नाम की दो महिलाएं पूर्णिया में देह व्यापार को नियंत्रित करती हैं और अनैतिक गतिविधियों में शामिल हैं फिलहाल वे फरार हैं।"
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.