ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओ को दी तीन दिन की छुट्टी, नहीं होगा कोई बड़ा कार्यक्रम

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 3, 2022

मुंबई, 3 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)।  गुजरात में बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को 2 से 5 मई तक की छुट्टी दी गई है। कार्यकर्ताओं को छुट्टी देने के साथ ये भी आदेश दिए गए हैं कि इन तीन दिनों में कोई भी बड़े प्रोग्राम नहीं किए जाएंगे। बीजेपी के सीनियर कार्यकर्ता के मुताबिक, राज्य के करीब 1 करोड़ कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता कभी भी छुट्टी नहीं लेते हैं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिछले दो सालों में बिना आराम किए काम किया है। इसलिए उन्हें छुट्टी दी गई है। पार्टी के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात में पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है, जब पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक साथ छुट्टी पर होगें। बीजेपी में कभी भी किसी कार्यकर्ता पर कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव नहीं बनाया गया है। वही भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को न केवल जीत का भरोसा है, बल्कि 2017 की तुलना में बहुत बड़ी जीत के साथ वापसी करने का भी पूर्ण भरोसा है। गुजरात में 15 जून से मानसून आ जाएगा और इसलिए जल्दी चुनाव कराने की कोई गुंजाइश नहीं है। चुनाव में करीब 45 दिनों का समय जरूरी है।

आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले गुजरात के भरूच पहुंचे थे। तब उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सत्ताधारी बीजेपी जल्द ही चुनाव करवाने के विचार में है। हालांकि, दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव अभी हों या छह महीने बाद भगवान और गुजरात के लोग हमारे साथ हैं और हम निश्चित तौर पर अपनी सरकार बनाएंगे। दूसरी और भाजपा ने भी चुनाव में विपक्ष को कड़ी टक्कर देने का दावा किया है। गुजरात का चुनाव काफी महत्वपुर्ण मन जा रहा है। इसलिए बीजेपी द्वारा अपने कार्यकर्ताओ को छुट्टी देने की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है की इन छुट्टियों के बाद सभी कार्यकर्त्ता और लगन एवं मेहनत से अपना काम करे। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.