ताजा खबर
Banks Open On March 31: क्या रविवार के दिन बैंक ग्राहकों को देंगे सभी सर्विस! चेक करें डिटेल्स   ||    Business Idea: 10000 रुपये में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, हर महीने लाखों कमाएं   ||    PPF, NPS और सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशक 2 दिन में निपटा लें अपना काम, वरना होंगे परेशान   ||    फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संचालक ने कबूल किया कि उसने 7 अक्टूबर के हमलों के दौरान 'भयभीत' इजरायली मह...   ||    भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमाली समुद्री डाकुओं से 23 पाकिस्तानी मछुआरों को बचाया   ||    भारतीय नौसेना के नायकों ने समुद्री डाकुओं के हमले को विफल किया, ईरानी जहाज से 23 पाकिस्तानी नागरिकों...   ||    मर चुकी महिला की स्किन का अनोखा इस्तेमाल; किताब का कवर बाइंड किया, 90 साल बाद हटाया   ||    RCB Vs KKR: हार के बाद बेंगलुरु को प्वाइंट्स टेबल में भी लगा झटका, 2 टीमों की खुली किस्मत   ||    RCB Vs KKR: विराट कोहली के T20 WC खेलने पर उठा सवाल! ऐसी 83 रनों की पारी किस काम की?   ||    RCB Vs KKR: बेंगलुरु बार-बार दोहरा रही वही 3 गलतियां, नहीं सुधारी तो क्वालिफिकेशन मुश्किल!   ||   

भाजपा अपनी विचारधारा को प. बंगाल के घर-घर ले जाने का काम करेगीः नड्डा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

नई दिल्ली, 02 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  नतीजों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा को बंगाल के हर घर तक ले जाने का काम करेगी।


नड्डा ने रविवार को चुनाव नतीजों के बाद ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी बंगाल की जनता के जनादेश का ह्रदय से सम्मान करती है और इस परिणाम के लिए जनता का आभार व्यक्त करती है। मैं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और समस्त कार्यकर्ताओं को उनके तप व परिश्रम के लिए धन्यवाद देता हूं। भाजपा “सोनार बंगाल” के स्वपन के लिए लगातार काम करती रहेगी।”


भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा,”भाजपा अपनी विचारधारा को बंगाल के घर-घर तक ले जाने का काम निरंतर करती रहेगी। मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने इस संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है, जिसने भाजपा को बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया।”


उल्लेखनीय है कि  वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा के खाते में केवल तीन सीटें आईं थीं, जबकि इस चुनाव में पार्टी ने 70 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.