ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

भाजपा नेत्री ने मृत दंपति की संपत्ति हड़पी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

देहरादून, 14 जून 2021  क्लेमेंट टाउन पुलिस, देहरादून ने भाजपा महिला मोर्चा की राज्य सचिव रीना गोयल, उनके दो बेटों और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी पर देहरादून के एक मृत दंपति की संपत्ति हड़पने का आरोप है। ज्ञात हो कि उक्त संपत्ति के मालिक दंपति डीके मित्तल और सुशीला मित्तल की मृत्यु कुछ समय पूर्व हो गई थी, जिसके बाद यह करोड़ों की संपत्ति खाली पड़ी हुई थी।  

 

मृतक दंपति का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए रीना गोयल ने अपने सहयोगियों के साथ उक्त संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर लिया और कब्जे की नियत से परिसर के बाहर एक चेरिटेबल ट्रस्ट का बोर्ड लगा दिया। संपत्ति के वारिस को जब इस साजिश का पता चला तो उन्होंने ईमेल के माध्यम से क्लेमेंट टाउन पुलिस को इस बारे में शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

रीना गोयल के इस केस के बारे में बात करते हुए क्लेमेंट टाउन पुलिस के सीनियर स्टेशन इन्स्पेक्टर (SSI) जीएस नेगी ने कहा, “संपत्ति के वारिस अमेरिका में रहते हैं। भाजपा  महिला मोर्चा की राज्य सचिव रीना गोयल ने स्थिति का फायदा उठाया और अपने परिवार के सदस्यों की मदद से बंद संपत्ति के ताले तोड़ दिए। इस बारे में शिकायत मृतक के रिश्तेदार सुरेश महाजन ने ईमेल के माध्यम से दर्ज की थी।” फिलहाल तो रीना गोयल और उसके सहयोगियों को जमानत मिल गई है, मगर केस की जांच आगे भी जारी रहेगी।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.