ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

भाजपा नेता नागेंद्र नाथ को बनाया गया बिहार-झारखंड का पार्टी का क्षेत्रीय महासचिव

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 18, 2021

 नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021 भाजपा नेता नागेंद्र नाथ बुधवार को बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बिहार और झारखंड में सांगठनिक बदलाव किया है।सांगठनिके स्तर पर भाजपा ने बिहार और झारखंड में बड़ा फेरबदल किया है। 
 
 पार्टी ने भीखुभाई दलसानिया को बिहार का नया संगठन महासचिव बनाया है। वर्तमान में धर्मपाल सिंह झारखंड के संगठन महासचिव हैं। नागेंद्र पिछले कई सालों से बिहार के भाजपा संगठन महासचिव के पद पर बने हुए थे।वह अब दोनों राज्यों के संगठनात्मक कार्यों को देखेंगे।
 
यानी, पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन महामंत्री को नियुक्त किया है, इससे पहले प्रदेश स्तर पर संगठन महामंत्री होते थे और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री होते थे जिनके ऊपर कुछ राज्यों की जिम्मेदारी होती थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक को भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया जाता है।
 
वही नागेंद्र जी को बिहार एवं झारखंड का संगठन महामंत्री बनाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात के पूर्व संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया को बिहार संगठन का महामंत्री नियुक्त किया है, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
 
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर को गुजरात भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है इसके बाद से भिखूभाई दलसानिया के पास कोई भी दायित्व नहीं था, अब उन्हें बिहार भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.