ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भाजपा ने ज़ारी की यूपी विधानसभा की चुनावी सूची, योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव।

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 15, 2022

नई दिल्ली, 15 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी ने अपनी पहली सूची में 107 उम्मीदवारों के नाम ज़ारी किए है जिसमें 63 उम्मीदवार पार्टी से पिछले चुनाव भी लड़ चुके है वहीं शेष 44 नए उम्मीदवार है।

उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा जारी की। यह भी घोषणा की गई कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी चुनाव में गोरखपुर से और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। क़यास लगाए जा रहे थे की सीएम योगी चुनाव अयोध्या से लड़ेंगे लेकिन अभी यह साफ़ हो गया है की वह अपने वर्तमान चुनावी गढ़ गोरखपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।
 
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची ज़ारी की और 50 उम्मीदवारों की सूची दूसरे चरण के चुनावों के लिए ज़ारी की।
 
सूची ज़ारी करते वक्त केंद्रीय मंत्री और पार्टी की वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि, “प्रदेश में गुंडाराज ख़त्म हुआ है, योगी राज में क़ानून राज स्थापित है। यूपी में योगी जी नेतृत्व वाली सरकार ने विकास किया है और हमें उम्मीद है की एक बार फिर हम 300 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।”
 
भाजपा द्वारा ज़ारी सूची के मुताबिक़ पहले चरण के चुनावों के लिए 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने 21 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया है जिसमें 21 उम्मीदवार युवा है और कई पेशे से डॉक्टर है।
 
बता दें, उम्मीदवारों के नाम पर मंगलवार और बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंथन किया था जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे।

यूपी में सात चरणों में होने वाले चुनाव का आगाज 10 फरवरी से होने जा रहा है जो सात मार्च को संपन्न होगा। 10 मार्च को सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए गिनती होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.