ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक में BJP की जन संकल्प यात्रा शुरू, बोम्मई ने कहा भाजपा की लीडरशिप में हजारों लोगों को पहुंचा फायदा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 11, 2022

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। यहां पर यात्रा को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कांग्रेस की यात्रा के जवाब में राज्य की भारतीय जनता पार्टी आज यानी 11 अक्टूबर से जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रही है। इसका ऐलान कर्नाटक मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने किया। बोम्मई ने बताया कि भाजपा की जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एजेंडा लोगों को यह बताना है कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया है। हजारों लोगों को भाजपा की लीडरशिप में फायदा पहुंचा है। इस यात्रा में भाजपा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2023 में यहां चुनाव जीतने वाली है।

कर्नाटक मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने भाजपा की यात्रा के बारे में कहा कि हर पार्टी की अपनी एक्टिविटीज होती हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस यात्रा निकाल रही है और बाकी पार्टियां मूकदर्शक बनीं देख रही हैं। सबने अपनी एक्टिविटी प्लान कर रखी हैं। हम अपना काम कर रहे हैं। यह हमारा आउटरीच प्रोग्राम है। कांग्रेस तो अभी अभी जागी है, हम पहले से लोगों के साथ हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में कर्नाटक में होने हैं। जिसके लिए BJP ने 7 रैलियां प्लान की है, मैसूर में 16 अक्टूबर को SC मोर्चा, कलबुर्गी में 30 अक्टूबर को OBC मोर्चा, हुब्बली में 13 नवंबर को रैथा मोर्चा, शिवमोगा में 27 नवंबर को युवा मोर्चा, बेल्लारी में 27 नवंबर को ST मोर्चा, बेंगलुरु में 25 दिसंबर को महिला मोर्चा, और विजयपुरा में 8 जनवरी को अल्पसंख्यक मोर्चा निकलने की तयारी की है। यह यात्रा रायचुर सिटी से शुरू होगी और अगले दो दिनों में कोप्पल, विजयनगर और बेल्लारी जिलों से होकर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान रैलियां और ऑफिस मीटिंग भी होंगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.