कोलकाता, 8 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी है कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में जगदल स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर आज 8 सितंबर की सुबह बमबारी की गई है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी संसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर 21 अप्रैल को बम ब्लास्ट हुआ था। तब पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव हो रहे थे।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर बताया कि आज सुबह सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट चिंताजनक है। उन्होंने आगे लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रही है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने ट्वीट में सांसद अर्जुन सिंह को टैग करते हुए कहा कि वे (पश्चिम बंगाल में) कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है। आगे उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वे उनसे ( पश्चिम बंगाल पुलिस से) शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं। इसके आगे भी वे नहीं रुकें और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑफिस को टैग करते हुए खुद की सुरक्षा पर बोलते हुए लिखा कि जहां तक उनकी सुरक्षा का सवाल है तो पहले भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।
ज्ञात हो कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के जगदल से भाजपा पार्टी के लोकसभा और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के प्रति बहुत आक्रामक रवैया अख्तियार रखते हैं। जिसके कारण तृणमूल काँग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता भी अर्जुन सिंह के विरोध में रहते हैं। इस कारण से अर्जुन सिंह के समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर झड़प होते रहती है। आज अर्जुन सिंह के घर के बाहर जो तथाकथित बम हमला हुआ है, उसके बारे में डीटेल आने की प्रतीक्षा है।