ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

झारखंड में 25 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र

Photo Source :

Posted On:Friday, February 11, 2022

रांची, 11 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से आहूत करने के फैसले को शुक्रवार को अपनी स्वीकृति दे दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को स्वीकृति दी गयी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में पंचम झारखंड विधानसभा का अष्टम (बजट) सत्र 25 फरवरी 2022 से शुरू करने पर स्वीकृति दी गई। इससे पहले दो फरवरी को ही झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से 25 मार्च तक बुलाने की राज्य सरकार ने घोषणा कर दी थी, जिसमें पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का अभिभाषण होगा।
 
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि इससे पहले दो फरवरी को ही राज्यपाल रमेश बैस ने संविधान के तहत झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी, 2022 से आहूत करने की अनुमति दी थी और इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी थी। उन्होंने बताया कि अपने आदेश में राज्यपाल ने कहा था, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 के खंड (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं रमेश बैस, झारखंड का राज्यपाल, एतद् द्वारा झारखंड विधानसभा को 25 फरवरी, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर संबोधित करना चाहता हूं और इस हेतु झारखंड विधानसभा में सदस्यों की उपस्थिति चाहता हूं।’’ राज्य सरकार तीन मार्च को विधानसभा में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.