ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

CBI करेगी सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 12, 2022

मुंबई,12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा की BJP नेता सोनाली फोगाट के मर्डर की जांच अब CBI करेगी। गोवा सरकार ने इस केस की CBI जांच करवाने का फैसला लिया। और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेटर लिखा। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सीबीआई से जांच की सिफारिश कर दी है। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कहा कि लोगों की लगातार डिमांड आ रही थी कि मामले की जांच CBI से करवाई जाये। इसके अलावा सोनाली की बेटी यशोधरा भी लगातार CBI जांच की मांग उठा रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच सही दिशा में जा रही है। कई क्लू भी पुलिस को हासिल हुए, लेकिन लोगों और उनकी बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए यह केस अब CBI को दिया जा रहा है।

दरअसल मामले में CBI जांच के लिए सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि केस CBI को हैंडओवर किया जाए। मेरी मां को इंसाफ दिलवाया जाए। बता दें कि सोनाली फोगाट का परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था। इसलिए वह लगातार CBI से जांच कराने की मांग कर रहे थे।

आपको बता दे सोनाली फोगाट 23 अगस्त को गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थी। उस समय सोनाली का PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर ही उसके साथ थे। सुधीर ने सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी और उसके बाद परिवार के सदस्यों के फोन उठाने बंद कर दिए। परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने ही सोनाली का मर्डर किया है। सुधीर की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर थी। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसने सोनाली की हत्या की है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.