ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

CDS विपिन रावत - पत्नी समेत सेना के कुल 9 लोगों को ले जा रहा, MI हेलीकाप्टर क्रैश,सभी की हालात गंभीर , तमिलनाडु के पास हुआ हादसा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 8, 2021

चेन्नई (तमिलनाडु), 8 दिसंबर ( न्यूज हेल्पलाइन )   तमिलनाडु में कन्नूर के जंगलों में बुधवार को सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।भारतीय वायु सेना ने  पुष्टि की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में सवार थे, जो आज कुन्नूर के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
IAF ने ट्वीट किया, "एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर, CDS जनरल बिपिन रावत के साथ, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज एक दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच का आदेश दिया गया है।"
 
हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।
 
हेलिकॉप्टर में ये लोग सवार थे
 
1. जनरल बिपिन रावत
 
2. मधुलिका रावत
 
3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
 
4. ले. क. हरजिंदर सिंह
 
5. नायक गुरसेवक सिंह
 
6. नायक. जितेंद्र कुमार
 
7. लांस नायक विवेक कुमार
 
8. लांंस नायक बी. साई तेजा
 
9. हवलदार सतपाल
 
बुरी तरह जल गए हैं शव
 
सूत्रों के अनुसार हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ये बुरी तरह जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.