ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

आर्मी का कर्मचारी बताकर डायपर खरीदने के नाम पर ठगे 80 हजार रुपए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 10, 2023

मुंबई, 10 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। डिजिटल दौर में इन दिनों साइबर ठगी का शिकार लोग तेजी से हो रहे हैं। अंजान लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से पैसे गायब। मेरठ साइबर सेल के पास रोजाना ऐसे मामले आ रहे हैं। जिसमें लोग ऑनलाइन ठगी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बता दें कि ठग अपना एक प्राइवेट लिंक बनाते हैं, वह लिंक किसी के पास भेजा जाएगा तो जो भी उस लिंक को खोलेगा तो उसका यूजर नेम और पासवर्ड के साथ साथ आईपी एड्रेस भी वहां पहुंच जाएगा जिसने वो लिंक बनाया हुआ है।

आपको बता दे, बेंगलुरु के बसावेश्वरनगर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां ठगों ने एक बिजनेसमैन से डायपर खरीदने के नाम पर 80 हजार रुपए ठग लिए। 47 साल का बीआर महेश डायपर डिस्ट्रीब्यूटर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को अमित कुमार नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था। अमित ने दावा किया था कि वह एक आर्मी स्कूल में काम करता है और छात्र के लिए डायपर खरीदना चाहता है। उसने महेश का विश्वास हासिल करने के लिए फर्जी ID और आधार कार्ड भेजे।

महेश ने कहा कि बदमाश ने महेश से कहा कि वह खरीद के लिए एडवांस पेमेंट करेगा और बाद में डायपर की संख्या और अन्य डिटेल भेजेगा। कुछ ही मिनटों में महेश को संदिग्ध से एक क्यूआर कोड मिला। उसने सोचा कि अगर वह कोड स्कैन करेगा तो उसे पेमेंट मिल जाएगा। उसने ऐसा ही किया। बाद में महेश को पता चला कि उसके बैंक खाते से 80,430 रुपए काट लिए गए। यह रकम पूजा कुलदीप पाटिल के अकाउंट में ट्रांसफर की गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.