ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तालाब में डूबने के कारण 5 बच्चों समेत छह की मौत , मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

चंडीगढ़, 14 मई :  लुधियाना के मानगढ़ गांव में शाम के समय एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। वहां कार्यरत मजदूर समुदाय के 5 मासूम बच्चे छप्पड़ (तालाब) में डूबकर असमय मौत की गोद में समा गए। डूबते बच्चों को बचाने की कोशिश में एक युवा भी अपनी जवान गंवा बैठा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस  दुखद घटना गहरा दुःख व्यक्त करते हुये हर परिवार को तत्काल 50,000 रुपए राहत राशि देने का ऐलान किया। 
यह घटना मानगढ़ गाँव में घटी, जहाँ  7 से 10 साल की उम्र तक के पाँच बच्चे शाम को एक तालाब में नहाने गए थे। ये सब यहां काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के बच्चे थे। बच्चों को डूवता देख एक 22 वर्षीाय प्रवासी मजदूर ने तालाब में छलांग लगा दी।परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण वह भी अपनी जान गंवा बैठा।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ गहरा दुख प्रकट करते हुये जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस असह्य और अकथनीय दुख की घड़ी में इन परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाये। लुधियाना के डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक चार  शव बरामद कर लिये गये हैं और बाकी दोनों के शवों की तलाश जारी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.