ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मप्र में कोरोना से फिर एक पूर्व मंत्री का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

भोपाल, 02 मई । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों को इस असह्य दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
 
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि बृजेंद्र सिंह राठौर सच्चे जन-सेवक एवं नेक इंसान थे। वे स्वस्थ एवं स्वच्छ राजनीति के पक्षधर थे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। इसी तरह उनके निधन पर मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है। 
 
उन्होंने आगे कहा ‘पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है। वे मेरे बेहद प्रिय होकर, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 
उल्‍लेखनीय है कि पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर दमोह विधानसभा उप चुनाव के प्रभारी बनाये गये थे। इस दौरान ही वे कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने निवाड़ी में अपनी कोरोना जांच करवायी तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भेज दिया गया था। कुछ दिन उपचार के बाद जब उनकी दूसरी जांच की गई तो वह कोरोना नेगेटिव पाए गए। उन्हें ग्वालियर के हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। 
 
इसके बाद बीते 24 अप्रैल को फिर विधायक की हालत खराब हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, इस पर उन्होंने झांसी आकर जांच करवायी। इसमें वह फिर से कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्हें 25 अप्रैल को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल के चिरायु अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां आज शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.