ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग पर चीनी कब्जा भारत के लिए सीधा खतरा : राहुल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन के साथ जारी सीमा गतिरोध पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले क्षेत्र को लेकर भारत की ओर से की जा रही बातचीत व्यर्थ नजर आ रही है। अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला है, ऐसे में बेकार बातचीत में समय नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। 
 
राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 'गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और देपसांग पर चीनी कब्जा भारत के रणनीतिक हितों के लिए सीधा खतरा है, जिसमें दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) हवाई पट्टी भी शामिल है। भारत सरकार की व्यर्थ बातचीत से राष्ट्रीय सुरक्षा व्यापक खतरे में है। देश इससे बेहतर स्थिति की अपेक्षा रखता है।'
 
वहीं, इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग से चीनी सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार करने को लेकर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा। माकन ने पूछा कि रक्षा मंत्री के वादे के अनुसार विवादित इलाकों से वापसी के लिए हुईं वार्ताओं का भारत के पक्ष में कोई परिणाम क्यों नहीं निकला। उन्होंने कहा कि चीन संग वार्ता विफल होने का मतलब है कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए की चीन को लेकर अब उनकी योजना क्या है?
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.