ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

डॉ मोहन मिश्र के निधन पर सीएम व मंत्रियों ने जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

पटना, 07 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिजीशियन पद्मश्री डॉ मोहन मिश्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री डॉ मोहन मिश्र जी का निधन दु:खद है। वे प्रख्यात चिकित्सक थे। कालाजार पर शोध के लिए उन्हें 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजन को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
 
बिहार सरकार के श्रम संसाधन तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और दरभंगा निवासी मंत्री जीवेश कुमार ने मिथिला के लाल ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ मोहन मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संवेदना में कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष रहे, ख्यातिप्राप्त फिजिशियन डॉ मोहन मिश्र जी के देहांत की सूचना अत्यंत दु:खद है। उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  लहेरियासराय (दरभंगा) में रहने वाले डॉ मोहन मिश्र मिथिलावासियों के लिए सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान तुल्य थे। विगत फरवरी महीने में ही मुझे उनके दरभंगा स्थित आवास पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
 
उल्लेखनीय है कि डॉ. मोहन मिश्र ने ब्राह्मी नामक पौधे से कालाजार के इलाज में सफलता पाई थी। उनके इस रिसर्च को ब्रिटिश जर्नल में जगह दी गई थी। उन्हें कालाजार पर शोध के लिए 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में मेडिसीन विभाग के एचओडी रहे डॉ. मोहन मिश्र वर्ष 1995 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वे बंगाली टोला स्थित घर पर ही मरीजों को देखा करते थे।  इस दौरान उनके पास डिमेंशिया के कई मरीज आते थे। इसकी कोई सटीक दवा नहीं होने के चलते बहुत फायदा नहीं होता था। उनका ध्यान आयुर्वेद की तरफ गया तो ब्राह्मी के पौधे की विशेषता की जानकारी हुई। इस विषय में काफी जानकारी जुटाई। आयुर्वेद के कई चिकित्सकों से बात की। फिर इस पौधे से डिमेंशिया के इलाज पर रिसर्च का निर्णय लिया। उनके निधन से दरभंगा समेत पूरे बिहार में शोक की लहर है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.