ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Petrol Diesel Price के मूल्य में वृद्धि के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में दिया धरना

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 31, 2022

दिल्ली, 31 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली के विजय चौक पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर, संसद में चल रहे बजट सत्र में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

पेट्रोल डीजल के मूल्य में लगातार वृद्धि (Petrol Diesel Price) के विरुद्ध धरना दे रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं. हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस पार्टी आज इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

वहीं, प्रदर्शन में भाग ले रहे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने भविष्यवाणी की थी कि जैसे ही 5 राज्यों में चुनाव समाप्त होंगे, ईंधन की कीमतों (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की जाएगी। हम मांग करते हैं कि ईंधन की कीमतों को वापस लाया जाए। ईंधन की बढ़ती कीमतों से जनता को हो रही मुश्किलों को सरकार समझ नहीं पा रही है। 

कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में हम ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.