ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भाजपा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में जाकर कॉंग्रेसी विधायक ने किया पुल का उद्घाटन, केस हुआ दर्ज

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 3, 2021

भोपाल, 3 जुलाई 2021 मध्य प्रदेश में एक अजीब घटनाक्रम देखने को सामने आया जहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में जाकर एक कॉंग्रेसी विधायक ने एक पुल का उद्घाटन कर दिया और साथ ही इसे आम जनता के लिए भी खोल दिया। कॉंग्रेसी विधायक के इस कृत्य के लिए उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


ज्ञात हो कि यह घटना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां पर  नसरूल्लागंज इलाके में सीप नदी पर बने एक पुल जिसकी सुरक्षा जांच होनी अभी बाकी थी, का उद्घाटन कॉंग्रेस विधायक, नेता व पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कर दिया। इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जान वाला था। 


सज्जन सिंह वर्मा के इस कृत्य के लिए पुलिस ने आईपीसी की धारा-188 के साथ सज्जन सिंह वर्मा पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अधिनियम को आधार बनाकर कार्रवाई की शुरुआत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 


पुल के उद्घाटन के लिए प्राथमिकी दर्ज होने पर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वे पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री के उद्घाटन के लिए इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उद्घाटन से पहले इसका उपयोग करने की अनुमति नहीं थी। मैंने पुल का उद्घाटन किया। वह मुझे धन्यवाद दें।”


सज्जन सिंह वर्मा ने आगे कहा कि मेरे ऊपर एक नहीं दसों केस हो जाए, लेकिन हम जनहित का काम करना नहीं छोड़ेंगे। हमने हजारों करोड़ रुपए की सड़कें बनाई जिनका उद्घाटन भाजपा के सांसदों और नेताओं ने किया। लोगों की परेशानी को देखते हुए मैंने एक छोटे से पुल का उद्घाटन क्या किया बवाल मच गया। 

 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.