ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

BJP सांसद साक्षी महाराज के विवादित बोल- अब तक 40 लाख मुसलमानों का कत्‍ल, सब मौलवियों ने करवाए

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 2, 2021

 उत्तर प्रदेश, 2 सितंबर ( न्यूज हेल्पलाइन )
उत्‍तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्नाव के सांसद ने कहा कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है।अगर कोई मुसलमान है तो कान खोलकर सुन ले, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस या बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं।बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।
 
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज यह बयान 31 अगस्त का देर शाम बीजेपी सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा सरोसी ब्लॉक में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के दौरान दिया था। इस कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बंबालाल के अलावा बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।जबकि इस कार्यक्रम में सैकड़ों की भीड़ भी मौजूद थी। सांसद साक्षी महाराज ने भीड़ को संबोधित करते हुए वर्ग विशेष के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
साक्षी महाराज ने मंच से विवादित बयान देते हुए कहा है कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है।कोई मुसलमान हो तो कान खोलकर सुने, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस या फिर बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं।उन्‍होंने कहा कि ताजिए में कहते हैं क़ि हाय हुसैन हम न हुए,हुसैन का कत्ल कर्बला की धरती पर कुरान की आयतें पढ़-पढ़ कर किया।ये लोग तालिबानी सोच के लोग हैं, ये धरती के दुश्मन हैं। अफगानिस्तान से भगा दिए गए तो हिंदुस्तान आ गए. हिंदुस्तान अगर उन्हें भगा दे तो समुद्र में डूब मरने के अलावा उनके पास कोई जगह नहीं है।हिन्दुतान स्वतंत्र रहे आनंद में रहे इसके लिए प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का रहना जरूरी है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.