ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना के एक्टिव केसेस घटकर पहुंचे 3 लाख के करीब, वैक्सीनेशन आज 85 करोड़ पहुंचने की संभावना

Photo Source :

Posted On:Friday, September 24, 2021

नई दिल्ली, 24 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से देश में कोरोना की स्थिति बहुत हद तक नियंत्रण में आने लगी है। कोरोना केसेस में लगातार हो रहे कमी के परिणामस्वरूप देश में कोविड-19 के एक्टिव केसेस घटकर 3 लाख के करीब आ गए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया है कि देश में कोविड के एक्टिव केसेस घटकर 3,00,162 हो गए हैं। इस तरह से देश में दर्ज कुल कोरोना केसेस (3,35,94,803) के मुकाबले मात्र 0.89 प्रतिशत एक्टिव केस रह गए हैं।   

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आज शुक्रवार 24 सितंबर को जारी अपडेट में बताया गया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 31,382 नए कोविड मामले दर्ज हुए हैं। इसी दौरान 32,542 मरीज ठीक हुए और इस बीमारी के कारण 318 मौतें हुई हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार देश में अब तक कुल 3,35,94,803 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए हैं और उसमें से 3,28,48,273 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,46,368 पहुंच चुकी है। बता दें कि देश में कुल टीकाकरण 84,15,18,026 पहुंच चुका है और उम्मीद है कि आज यह आंकड़ा 85 करोड़ के पार चले जाए। ज्ञात हो कि पिछले 24 घंटों में 72,20,642 लोगों का टीकाकरण हुआ था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बुलेटिन के अंत में बताया कि भारत सरकार चैनल और प्रत्यक्ष राज्य खरीद के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 81.39 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और करीब 86 लाख डोज पाइपलाइन में हैं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 4.23 करोड़ से अधिक शेष खुराक अभी भी उपलब्ध हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.