ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

24 घंटों में कोरोना के 1.45 लाख नए मामले, 794 लोगों की मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

 -देश में रिकवरी रेट 90.79 प्रतिशत 

 
 नई दिल्ली, 10 अप्रैल। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख ,45 हजार 384 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 794 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़,32 लाख,05 हजार,926 मामले सामने आ चुके हैं।  इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1 लाख,68 हजार,436 तक पहुंच गई है। 
 
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय 10 लाख,46 हजार,631 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,19 लाख,90 हजार,859 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 90.79 प्रतिशत हो गया है। 
 
 24 घंटो में 11 लाख से अधिक टेस्ट 
 
देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 09 अप्रैल को 11 लाख,73 हजार,219 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 25 करोड़,52 लाख,14 हजार,803 टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.