ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

केरल में फिर बढ़ा कोविड केसेस, देश का 77.50 प्रतिशत दैनिक केस अकेले केरल से

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 3, 2021

तिरुवनंतपुरम, 3 अगस्त 2021 पूरे देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार होते जा रहा है। इसके विपरीत देश के दक्षिणवर्ती राज्य केरल में स्थित बद से बदतर होते जा रही। जहां देश में कोविड केसेस में लगातार कमी आते जा रही है, वहीं केरल में कोविड केसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

केरल राज्य में स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि विगत 24 घंटों में देश में दर्ज कुल केसेस में से अकेले केरल राज्य से ही 77.50 प्रतिशत केस दर्ज किए गए हैं। विगत 24 घंटों में जहां पूरे देश में 30,549 नए केसेस दर्ज हुए हैं, वहीं अकेले केरल राज्य में 23,676 नए मामले दर्ज हुए हैं। 

केरल राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 3 अगस्त को जारी अपडेट में बताया गया है कि केरल में आज 23,676 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,73,221 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 148 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इन 24 घंटों में केरल राज्य में 15,626 लोग कोविड से ठीक भी हुए हैं। 

केरल राज्य में परीक्षण सकारात्मकता दर 11.87 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बरकरार है। इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने अन्य प्रभावित राज्यों के साथ केरल का जिक्र करते हुए कहा, “देश के 44 जिले ऐसे हैं जहां मामले की सकारात्मकता दर 10% से अधिक है। ये जिले केरल, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हैं।”

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने कहा कि केरल के 10 जिलों सहित देश के 18 जिले ऐसे हैं जहां मामलों में बढ़ोतरी का रुझान देखा जा रहा है। इन 18 जिलों में 47.5% मामले हैं। देश के 18 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से 10 जिले एक राज्य में होना केरल के लिए बहुत खतरनाक संकेत है। 

लव अग्रवाल ने इसके अलावे देश में कोरोना की स्थित पर सावधान करते हुए कहा कि दुनिया भर में बड़ी संख्या में कोविड के मामले सामने आ रहे हैं और महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। जहां तक ​​भारत का सवाल है, दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.