ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

देश और केरल में फिर बढ़ा कोविड केस, मौतों के आंकड़े में भी हुआ ईजाफ़ा

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

नई दिल्ली, 28 अगस्त (न्यूज हेल्पलाइन)    देश में कोविड के नए केसेस में विगत लंबे समय से आ रही कमी अब थमने लगी है, बल्कि विगत तीन दिनों से कोविड के नए केसेस एकाएक दोगुने रफ्तार से बढ़ने लगी है। इसके पीछे सर्वप्रमुख कारण है केरल राज्य, जहां पर पूरे देश के विपरीत कोविड के नए केसेस बढ़ते ही चले जा रहे हैं। केरल में कोविड के केसेस बढ़ने के कारण बताते हुए केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि राज्य में कोरोना केसेस बढ़ने के पीछे कारण है कि परिवार के अंदर संक्रमण बढ़ रहा है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 28 अगस्त को जारी कोविड-19 अपडेट में बताया गया है कि देश में विगत 24 घंटों में 46,759 नए केसेस दर्ज हुए हैं, जिसमें से अकेले केरल राज्य में 32,801 केस दर्ज हुए हैं। इसका मतलब है कि पूरे देश में दर्ज नए कोविड केसेस में से अकेले केरल से ही 70 प्रतिशत से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। यह केरल के खराब हो रहे स्थिति को इंगित कर रहा है। इसका समाधान होना चाहिए, अन्यथा यह विकराल रूप धारण कर सकता है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों में देश में कोरोना से मौतों की संख्या में हुए मामूली इजाफे को भी दिखा रहा है। ज्ञात हो कि विगत 24 घंटों में देश में 509 मौतें (कल से 13 ज्यादा) कोविड के कारण हुई है, जिसमें से केरल में 179 मौत हुई है। इन आंकड़ों को जोड़ने के बाद देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,37,370 पर जा पहुंची है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि विगत 24 घंटों में देश में 31374 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस तरह से देश में अब कुल ऐक्टिव केस 3,59,775 रह गए हैं। बता दें कि विगत कुछ दिनों से देश में वैक्सीन लगाने की गति को भी बढ़ा दिया गया है। कल शुक्रवार 27 अगस्त को एक ही दिन में 1 करोड़ से ज्यादा (1,03,35,290) लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसके बाद देश में कुल टीकाकरण 62,29,89,134 के स्तर पर जा पहुंचा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा अपडेट के बाद देश में अब तक 3,26,49,947 लोग कोविड से बीमार पड़ चुके हैं, जिनमे से 3,18,52,802 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उम्मीद है कि वैक्सीन लगने के स्पीड बढ़ने के साथ देश और केरल से कोविड का खतरा जल्द समाप्त हो।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.