ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कोविड टीकाकरण ने पकड़ी रफ़्तार, वैक्सीनेशन पहुंचा 30 करोड़ के पार

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

नई दिल्ली, 24 जून 2021 भारत कोरोना की दूसरी लहर पर धीरे-धीरे नियंत्रण आने लगा है। कोरोना के नए केसेस कम होते-होते पचास हजार रोजाना के आसपास तक पहुंच चुका है। कोरोना के ऊपर इस नियंत्रण में सबसे बड़ा योगदान वैक्सीनेशन का है, जो अब काफी तीव्र गति से किया जा रहा है। प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 30,16,26,028 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसका अर्थ है कि भारत के लगभग एक चौथाई लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।  

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए कोविड19 के अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 54,069 नए कोरोना के मामले बाहर आए हैं, तो इसी के विपरीत पिछले 24 घंटों में 68,885 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। मौतों के दैनिक आंकड़ों में भी अब गिरावट देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 1321 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

 

पिछले 24 घंटों के कोविड मरीजों की संख्या जोड़ने के बाद देश में कोरोना से पीड़ित हुए कुल लोगों की संख्या  3,00,82,778 पर जा पहुंची है। ज्ञात हो कि इसमें से 2,90,63,740 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, और 3,91,981 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि 6,27,057 लोग अभी भी इस महामारी का इलाज विभिन्न अस्पतालों या अपने घरों में रहकर करवा रहे हैं। 

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज के कोविड19 अपडेट के साथ यह जानकारी भी दी कि देश में कोरोना से रिकवरी दर बढ़कर 96.61% पर पहुंच गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी लगातार 5% से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.04% पर है। 

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भी कोविड से संबंधित एक डाटा शेयर किया, जिसके अनुसार कल 23 जून को 18,59,469 कोविड19 नमूनों का परीक्षण किया गया। कल के आंकड़ों को जोड़ने के बाद कुल जांच किए हुए सैंपल की संख्या 39,78,32,667 के स्तर पर जा पहुंची है। ज्ञात हो कि इन जांचे गए नमूनों में से 3,00,82,778 लोग कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जोकि नाउमूनों का मात्र साढ़े सात प्रतिशत है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.