ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जम्मू के सभी 20 जिलों में आज रात से लगेगा कर्फ्यू

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

जम्मू, 20 अप्रैल । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज रात से प्रदेश के सभी 20 जिलों में रात का कर्फ्यू लागू लगाने के आदेश दिए हैं। अभी तक सिर्फ आठ जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। सार्वजनिक परिवहन में केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठाने की अनुमति होगी। केवल 50 प्रतिशत दुकानें रोटेशन प्रणाली के माध्यम से वैकल्पिक आधार पर खुली रहेंगी। 
 
उपराज्यपाल कार्यालय ने आज ट्विटर के जरिये घोषणा की कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में आठ जिलों के नगरपालिका क्षेत्रों में रात के कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है। अभी तक केवल जम्मू, उधमपुर, कठुआ, श्रीनगर, बारामूला, बडगाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों के नगरपालिका क्षेत्रों में 9 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू था। अब जम्मू के सभी 20 जिलों के सभी नगर निगम व शहरी स्थानीय निकाय सीमा तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है। यानी अब बांदीपोरा, डोडा, गांदरबल, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा, रामबन, रसाई, राजौरी, सांबा, शोपियां में भी रात का कर्फ्यू लागू होगा। 
 
उपराज्यपाल कार्यालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिए गये निर्णय के बारे में लिखा कि जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक परिवहन में अधिकृत बैठने की क्षमता के केवल 50 प्रतिशत पर ही अनुमति दी जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक इस आशय का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। नगरपालिका सीमा व शहरी स्थानीय निकाय सीमा के भीतर बाजार परिसरों, बाज़ारों तथा मॉलों में केवल 50 प्रतिशत दुकानें रोटेशन प्रणाली के माध्यम से वैकल्पिक आधार पर खुली रहेंगी। संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को स्थानीय बाजार संघों के साथ परामर्श से दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए एक तंत्र तैयार करने के लिए कहा गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.