ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान सितरंग का मंडरा रहा खतरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 22, 2022

मुंबई, 22 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिवाली के मौके पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान सितरंग का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है। यह पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र से करीब 1,460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है। जिसके चलते ओडिशा और बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। तो वही मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात मंगलवार को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास पहुंच सकता है। इसके चलते उत्तर और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास 90-110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ओडिशा में चक्रवात सितरंग का असर 22 अक्टूबर की सुबह से ही दिखने लगेगा। यहां 45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चक्रवात के चलते समुद्र में उठने वाले ज्वार के चलते मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। ओडिशा में 23 अक्टूबर सुबह से ही बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने तटीय ओडिशा में भारी वर्षा होने की आशंका जताई है। इसके चलते राज्य के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना 25 अक्टूबर को है। कई वैश्विक मॉडलों ने इशारा किया है कि बांग्लादेश तट पर लैंडफॉल करने से पहले तूफान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति के साथ भयानक चक्रवात में तब्दील हो सकता है। चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक बैठक बुलाई दी, यहां अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बंगाल में कई जिलों के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया गया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.