ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

दिल्ली में 54 साल की हिंदू महिला की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया शव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 12, 2023

मुंबई, 12 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 10 दिन पहले यानी 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को मंगोलपुरी से लापता हुई थी। मृतका के परिवार को मोबिन पर शक था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि शव कहां दफनाया है। उसने अपने साथियों रेहान और नवीन के नाम भी बताए। बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मुख्य आरोपियों ने तकिये से गला दबा कर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि महिला फाइनेंस का काम करती थी। आरोपी उससे लिया पैसा वापस नहीं कर रहे थे। महिला लगातार पैसे मांग रही थी, इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयर टेकर सय्यद अली को भी पकड़ा है, जिसने आरोपियों से 5000 रुपए लिए और शव को कब्रिस्तान में दफनाने दिया। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.