ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन आई कमी, मौतों के आंकड़ों में उछाल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

नई दिल्ली, 14 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    देश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है, इसका प्रमाण है विगत 2 दिनों से कोरोना के नए मामलों में आ रही निरंतर कमी। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से देश मे कोरोना के नए मामले क्रमशः 27244 और 25404 दर्ज किये गए हैं। मगर इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की दैनिक संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। एक दिन पर्व जहां यह 219 पर थी, वह आज 339 पर जा पहुंची है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि विगत 24 घंटों में देश में 37,127 लोग कोरोना बीमारी से ठीक हुआ हैं, जो कि कल की संख्या से 560 कम है। इन अपडेट्स के बाद देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1410 कम होते हुए 3,62,207 रह गई है। प्राप्त अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 3,32,89,579 लोग कोरोना से पीड़ित हुए, जिसमे से  3,24,84,159 लोग ठीक हुए और कुल 4,43,213 लोग मृत हुए हैं। 

इसी के साथ अगर देश में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित राज्य केरल की बात करें तो केरल में भी कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है, जहां पर कम नए कोविड केसेस और रिकवरी में अच्छा सुधार देखा गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 15,058 नए कोविड-19 के मामले आए हैं और 28,439 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही सौ से भी कम संख्या में  (99) मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में चल रह कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण ने कल एक मील के आंकड़ें को पार करते हुए 75 करोड़ के पार चल गया। अभी तक देश में कुल 75,22,38,324 टीकाकरण हुए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में हुए 78,66,950 टीकाकरण शामिल हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.