ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तेलंगाना : हरे पेड़ों को काटने पर विभाग ने लगाया रियल इस्टेट संस्था पर 20 लाख जुर्माना

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

हैदराबाद, अप्रैल 13 । तेलंगाना राज्य के मेडचल मलकाजगिरि जिले में वन विभाग ने किसी प्रकार की अनुमति के बिना बड़ी संख्या में हरे वृक्षों को काटने को लेकर रियल इस्टेट संस्था पर भारी जुर्माना लगाया है। रियल इस्टेट संस्था के अपने वेंचर के विस्तारीकरण के लिए सैकड़ों वृक्षों को काटने पर वन विभाग ने 20 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया और वसूल किया।
 
वन विभाग के आज जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मेडचल मलकाजगिरि जिले के कीसरा मंडल के बोम्मरासपेट में स्थित वासवी ग्रीन लीफ वेंचर्स में 10 दिन पहले बड़ी संख्या में हरे वृक्षों को काट दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर मेडचल जिला वन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने जांच की। यह बात सच पायी हो गयी कि वेंचर के प्रबंधन ने बिना अनुमति सैकड़ों भारी वृक्षों को काट दिया है। अधिकारियों ने कानून के तहत मामले दर्ज कर खत्म हुई हरियाली के लिए भारी जुर्माना लगाया।
 
वन अधिकारियों ने बताया कि जुर्माने के साथ ही उसी संस्था से फिर से बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खुद की भूमि में स्थित वृक्षों को काटने के लिए भी वन विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। ऑनलाइन भी अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। नियमों के अनुसार वृक्षों को काटने की अनुमति दी जाती है। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरित हारम कार्यक्रम के जरिए हरियाली को दी जा रही प्राथमिकता को ध्यान में रख कर वृक्षों को नहीं काटा जाए। अगर वृक्षों को काटना अनिवार्य है तो पहले ही अनुमति लेनी होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.