ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मजदूरों के खाते में 5-5 हजार डालेगी दिल्ली सरकार, निर्माण कार्यों में रोक के कारण मजदूरों के लिए मुआवजे की भी घोषणा

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 25, 2021

नई दिल्ली, 25 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     दिल्ली सरकार ने मजदूरों के लिए अपनी चिंता को जताते हुए आज 5-5 हजार रुपए के तत्काल सहायता की घोषणा की है। इसके साथ ही मजदूरों के लिए उनके मेहनताने के बराबर के न्यूनतम वेतन देने का भी ऐलान किया है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों दिल्ली में जब प्रदूषण अथाह मात्रा में बढ़ गया था तो सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के कारण दिल्ली सरकार को दिल्ली के अंतर्गत निर्माण गतिविधियों पर विराम लगाना पड़ गया था। सरकार के इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण स्तर में कितना सुधार हुआ यह तो निश्चिंत होकर नहीं बताया जा सकता है, मगर हां, सरकार द्वारा निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने से रोज काम कर खाने वाले मजदूरों के खाने के लाले जरूर पड़ गए थे।

निरमान गतिविधि में रोक से स्थित ऐसी जान पड़ने लगी थी जैसे डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से हुई थी। जब मजदूरों ने देश के विभिन्न महानगरों से अपने घरों के लिए पलायन किया था। मगर इसबार स्थित खराब होती इससे पूर्व दिल्ली सरकार ने राहत कदमों की घोषणा की है। 

अपनी घोषणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक के मद्देनज़र मैंने आज निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा करने का आदेश दिया है. हम श्रमिकों को उनके न्यूनतम वेतन के अनुसार मुआवजा भी देंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.