ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

2 साल में लॉन्च होगा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे, 6 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचेंगे हम : नितिन गडकरी

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 16, 2021

गुरुग्राम (हरियाणा), 16 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     वैष्णव देवी के मंदिर में जाने के बारे में बहुत से श्रद्धालु विचार करते हैं, मगर वहां पहुचने के लिए लगने वाले देरी के वजह से बहुत से श्रद्धालु अपने विचार का परित्याग कर देते हैं। मगर अब लगता है यह मुश्किल जल्द ही समाप्त होने वाली है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे 2 साल के अंदर लॉन्च होगा, जिससे लोग 6 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंच सकेंगे। 

ज्ञात हो कि आज वृहस्पतिवार 16 सितंबर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा बैठक में ये बातें कही। नितिन गडकरी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के बारे में बात करते हुए कहा कि 2 साल में लॉन्च होगा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे, 727 से 572 किमी की दूरी कम करने के लिए 6 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचेंगे हम। आपको 2 घंटे में कटरा ले जाने के लिए दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-हरिद्वार से नई सड़कों पर भी काम कर रहे हैं

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहें। इस अवसर पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे का निर्माण दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड जैसे राज्यों से यातायात को डायवर्ट किया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी को अत्यधिक प्रदूषण से राहत मिली है। 

ज्ञात हो कि नितिन गडकरी ने जबसे केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय का प्रभार संभाला है, तबसे सड़कों के विनिर्माण में बहुत अच्छी तेजी आई है। साथ ही सड़कों के क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। विगत डेढ़ साल से जारी कोरोना जनित लॉकडाउन में जब देश में सन्नाटा बिखरा हुआ था तब नितिन गडकरी के अंतर्गत केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय ने बहुत तेजी से कार्य किया है। इस दौरान देश में खूब तेजी से सड़क, पल आदि का निर्माण कार्य हुआ है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.