ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महाराष्ट्र सचिवालय में आत्महत्या को लेकर देवेन्द्र फडनवीस ने महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

मुंबई, 23 अगस्त 2021  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता (एलओपी) देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सचिवालय में एक 48 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। 

महाराष्ट्र सचिवालय के अंदर में आत्महत्या को लेकर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडनवीस ने कहा, “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। महाराष्ट्र में किसानों की सुनने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस तरह से पोस्टिंग की जा रही है, अधिकारियों को गरीबों की चिंता नहीं है। राज्य में किसानों की आत्महत्या बढ़ती जा रही है। मामले की जांच होनी चाहिए और परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।”

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले 48 वर्षीय पुणे जिले के अंबेगांव निवासी सुभाष जाधव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञात हो कि सुभाष जाधव विगत शुक्रवार 20 अगस्त को दक्षिण मुंबई के मंत्रालय में एक भूमि विवाद के मामले में मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। क्योंकि फिलहाल मंत्रालय में प्रवेश कोविड मानदंडों के कारण प्रतिबंधित है। 

मंत्रालय में प्रवेश न दिए जाने से व्यथित होकर सुभाष जाधव ने मंत्रालय के सामने वाले गेट के बाहर किसी कीटनाशकों का सेवन कर खुद को मारने की कोशिश की। वहां पर तैनात पुलिस वालों को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चल, उन्होंने सुभाष जाधव को स्थानीय सरकारी जीटी अस्पताल ले गए, जहां पर कल रविवार 22 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.