ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से मुल्लापेरियार बांध के 8 शटर खोले गए, केरल पर बढ़ा ख़तरा।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 4, 2021

चेन्नई, 4 नवंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)   तमिलनाडु के मुल्लापेरियार बांध बुधवार को 8 शटर खोल दिए क्योंकि रात भर हुई भारी बारिश की वजह से जल स्तर बढ़ गया। बता दें एक दिन पहले ही बांध के 5 शटर बंद किए गए थे।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन को एक पत्र लिखा है जिन्होंने आश्वासन दिया है कि दोनों राज्यों के हितों की रक्षा की जाएगी।
केरल के मुख्यमंत्री बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान 126 साल पुराने बांध के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
इडुक्की जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तमिलनाडु द्वारा बांध के आठ शटर 60 सेंटीमीटर (सेमी) ऊपर उठाए गए है।
बांध से कुल 3 हज़ार 981 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और दोपहर के समय पानी का स्तर 138.95 फीट था।
केरल ने 29 अक्टूबर की सुबह इसके शटर खोले जाने से पहले ही बांध के नीचे रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करने जैसी सावधानी बरती थी।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.