ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना काल में पुलिस वालों को पार्टी मनाना पड़ा महंगा,पांच पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 29, 2021

सूरत,29 मई 2021
 
पूरा विश्व कोरोना काल में महामारी से जूझ रहा है।ऐसे में कोरोना नियमो का पालन हो राज्य भर की पुलिस जगह जगह लोगों पर सख्ती कर रही है और नियम तोड़ने या बिन वजह बाहर घूमने पर डंडे भी बरसा रही है। लेकिन गुजरात के कच्छ जिले से एक ऐसी खबर आई है जहां खुद पुलिस वाले ही कोरोना नियमो को ताक पर रखकर धड़ल्ले से बर्थडे पार्टी करते दिखे। इस मामले में  कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक और चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह मामला शुक्रवार रात को अंजर पुलिस थाने में दर्ज किया गया। दो हफ्ते पहले घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि चार कांस्टेबल स्थानीय अपराध शाखा के हैं जबकि उप निरीक्षक सूरत में तैनात है। कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में उन्हें कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए एक फार्महाउस में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए, केक काटते, पटाखे जलाते हुए दिखाया गया। अंजर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'आईपीसी की धारा 269 (जान के लिए हानिकारक किसी भी बीमारी को फैलाने की आशंका वाला गैरकानूनी कृत्य करने) और 188 (लोकसेवक द्वारा विधिवत लागू आदेश की अवहेलना) तथा महामारी रोग कानून और आपदा प्रबंधन कानून की धाराओं के तहत पांच पुलिसकर्मियों समेत कुल छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।'


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.