ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मणिपुर में लगातार दूसरे दिन आया भूकंप, आज सुबह शिरुई क्षेत्र में आया भूकंप

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 9, 2021

शिरुई (मणिपुर), 9 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)      देश का पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र इन दिनों प्राकृतिक रूप से थोड़ा हलचल से भरा हुआ रह रहा है। ज्ञात हो कि विगत 2 दिनों में देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाकों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। ये भूकंप के झटके सिक्किम, अंडमान और निकोबार व मणिपुर में आए हैं। मणिपुर में तो कल और आज के बीच में दो भूकंप के झटके आ चुके हैं, हालांकि ये राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आए हैं। ये भूकंप के झटके माध्यम श्रेणी के थे, इसलिए इनसे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

भारतीय समयानुसार आज मंगलवार 9 नवंबर की सुबह 9 बजकर 47 मिनट और 22 सेकेंड पर मणिपुर के पूर्वोत्तर क्षेत्र शिरुई से 60 किलोमीटर दूर 3.8 तीव्रता का भूकंप रिकार्ड किया गया। मैप पर इस भूकंप का स्थान अक्षांश में  25.45 और लंबाई में 94.93 मापा गया। इस भूकंप की गहराई धरती से 60 किलोमीटर अंदर रिकार्ड की गई है। 

भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार कल सोमवार 8 नवंबर को सुबह 7 बजकर 48 मिनट और 34 सेकेंड को भी मणिपुर के उखरूल से 56 किमी पूर्वी साउथ पूर्वी क्षेत्र में रिकार्ड किया गया था। हालांकि मणिपुर के उखरूल में कल आए भूकंप का परिमाप आज शिरुई में आए भूकंप से ज्यादा था। कल 4.4 पैमाने का भूकंप आया था। मैप पर कल के भूकंप का केंद्र अक्षांश पर 24.66 और लंबाई में 94.95 रिकार्ड किया गया था। इसकी गहराई 70 किलोमीटर थी। 

बता दें कि कल ही अंडमान और निकोबार द्वीप के दक्षिण पोर्टब्लेयर में भी 4.3 परिमाण का भूकंप आया था। जिसका समय भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 28 मिनट और 29 सेकेंड रिकार्ड किया गया था। इस भूकंप कि गहराई 16 किलोमीटर थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.