ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

असम के कई जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप,कोई हताहत नही

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

असम, 16 जुलाई 2021
 
शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर राज्य असम के कई जिलों में भूकंप के।झटके महसूस किए गए जिससे भय का माहौल व्याप्त हो गया।यह झटका 3.4 रिक्टर स्केल तीव्रता पर महसूस किया गया।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार यह भूकंप सबसे पहले सुबह 8.39 बजे असम के नागांव में महसूस किया गया जो कि भूकंप का केंद्र माना गया।यह केंद्र तेजपुर से 40 किमी दूर पश्चिम दिशा में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर था।
 
 
इसके बाद कई जिलों में इसी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता महसूस की गई।हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि जान माल या संपत्ति का नुकसान नही हुआ। जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोगों में हड़कंप मची और लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। यह झटका करीब 11 सेकंड तक महसूस हुआ।गौरतलब है कि 28 अप्रैल के दिन भी यहां 6.4 रिक्टर स्केल पर भूकंप झटके महसूस हुए थे, दरअसल यह क्षेत्र अर्थक्वेक जोन में आता है जिससे यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस होते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.