ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक के बदले चार वाले बयान पर भाजपा नेता सायंतन बसु को नोटिस

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021


नई दिल्ली, 15 अप्रैल । चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सायंतन बसु को ‘एक के बदले चार’ वाले उनके बयान पर नोटिस जारी किया है। उन्हें अपना मत रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया है, अन्यथा उनपर कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में उत्तर 24 परगना के बरानगर में बसु के बयान पर मिली शिकायत का जिक्र किया है। वहां भाजपा नेता ने कहा था कि हमारे साथ खेल मत खेलो हमने सीतलकुची में खेल खेला है। उन्होंने 18 साल के आनंद बर्मन को मारा जो भाजपा नेता का भाई था। हमने बहुत इंतजार नहीं किया और उनके चार लोगों को स्वर्ग का रास्ता दिखा दिया।

उनका यह बयान सीतलकुची की उस घटना पर है जिसमें सुरक्षा बलों ने उपद्रवी भीड़ पर फायरिंग की थी और घटना में चार लोग मारे गए थे।

आयोग ने उनके बयान को आदर्श आचार सहिंता, जनप्रतिनिधि कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन माना है और उन्हें अपनी बात रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.