ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रख लिया 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला : निशंक

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किए जाने और 12वीं कक्षा की परीक्षा टालने के फैसले को छात्रों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।

पोखरियाल ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कक्षा 10 के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नति दी जाएगी। यदि कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है, तो स्थिति सामान्य होने पर वह परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। एक जून को होने वाली समीक्षा बैठक में इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा। जून में देश की स्थिति को ध्यान में रखकर परीक्षा के बारे में फैसला लिया जाएगा। परीक्षा की तारीख तय होने पर छात्रों को 15 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.