ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

असम के गोलपारा जिले में हाथी मृत पाया गया

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

गोलपारा (असम), 18 अक्टूबर ( न्यूज हेल्पलाइन )  असम के वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि छह साल का एक हाथी धान के खेत में मृत पाया गया। वन विभाग के एक बयान में कहा गया है कि हाथी शुक्रवार को कन्याकुची रिजर्व फॉरेस्ट के अधिकार क्षेत्र के शांतिपारा में एक धान के खेत में मृत पाया गया था। वन विभाग ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
 
विज्ञप्ति के मुताबिक कन्याकुची आरक्षित वन के अधिकार क्षेत्र के शांतिपारा में शनिवार को छह वर्षीय हाथी धान के एक खेत में मृत पाया गया।
 
संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र कुमार ने कहा कि संभवत: हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। हालांकि, शव की पोस्टमार्टम जांच के बाद ही हाथी की मौत के सही कारण का पता लगाया जा सकता है।
 
डीएफओ ने कहा, ‘‘मैंने घटनास्थल का दौरा किया है और पाया है कि उसकी मृत्यु के समय हाथियों का एक झुंड संभवत: वहां मौजूद था। हमें कोई बिजली के तार या अन्य संकेत नहीं मिले हैं, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि हाथी की मौत बिजली के झटके से हुई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.