ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पालघर की पटाखा बनाने वाली कंपनी में धमाका, हाईवे से 15 किलोमीटर दूर जंगल में थी फैक्ट्री

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

पालघर,17 जून 2021
 
महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी गूँज 15- 20 किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ है। धमाके के बाद दूर से ही धुएं का गुबार आसमान की ओर उठता दिखाई दिया। फिलहाल धमाके के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री हाईवे से 15 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर थी। फ़िलहाल आग बुझाने की एक गाड़ी घटना स्थल तक पहुँच पायी है।
 
 
जानकारी के मुताबिक  कंपनी के अंदर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था और उसकी वजह से कंपनी के अंदर रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयावह हो गई कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया। फिलहाल इस घटना में घायलों या मृतकों की संख्या का कोई पता नहीं चल पाया है। कंपनी का नाम विशाल फायर वर्क बताया जा रहा है।
 
पालघर में आग लगने या फिर किसी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के हादसे यहां होते रहे हैं। पालघर जिले में बोइसर एमआईडीसी होने की वजह से यहां काफी तादाद में फैक्टरियां हैं। जिनमें कई वैध हैं और कई अवैध।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.