ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

फरीदाबाद:मंगल ग्रह पर पहुंचे सुनपेड़ के चार लोगों के नाम

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

फरीदाबाद, 14 मई । अमेरिका की अंतरिक्ष संस्था नासा द्वारा 30 सितंबर 2019 तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत विश्व के 70 के लगभग देशों के एक करोड़ नौ लाख बत्तीस हजार दो सौ पचानवें (1,09,32, 295) लोगों ने मंगल ग्रह पर नाम भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। नासा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सभी नाम लेजर तकनीक से सिलिकॉन की बनी तीन चिपों पर लिखे गए। ये चिप मार्स 2020 पर्सीवरेंस रोवर के प्लेक के बाएं कोने में ऊपर की तरफ जोड़ी गई।  
मार्स पर्सीवरेंस रोवर ने 30 जुलाई 2020 से फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी तथा यह 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह पर उतरा। यह तीनों चिप मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में रोवर के साथ पहुंची। इन एक करोड लोगों में हरियाणा के फरीदाबाद के गांव सुनपेड़ के चार लोगों के नाम भी शामिल हुए हैं, जिनमें धर्मेंद्र कुमार, नेहा आर्य,  भारती आर्य तथा भूपेंद्र आर्य शामिल है। नासा ने जिनके नाम मंगल ग्रह पर भेजे हैं उनको स्मृति के रूप में इस फ्लाइट के बोर्डिंग पास ऑनलाइन जारी किए हैं, जिन पर व्यक्तियों के नाम लिखे हुए हैं। इसको लेकर गांव में हर्ष का माहौल है और धर्मेंद्र कुमार,नेहा आर्य, भारती आर्य, तथा भूपेंद्र आर्य को बधाई देने का लोगों को तांता लगा हुआ है, सभी लोग इन युवाओं की प्रशंसा कर रहे है और उनकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.