ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पंजाब कॉंग्रेस में घमासान: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के कॉंग्रेस नेताओं के साथ की समीक्षा बैठक

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

चंडीगढ़, 1 जुलाई 2021 पंजाब सरकार द्वारा कोविड19 वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को बेचे जाने का मामला जबसे बाहर आया है, तबसे पूरे पंजाब में राजनीतिक हलचलें बहुत तेज हो गई हैं। उसी के साथ पंजाब के काँग्रेस इंकाई में भी हो रहे हलचल को साफ महसूस किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी भी कॉंग्रेसी नेता ने नेतृत्व परिवर्तन की बात नहीं कही है मगर इसके बारे में हो रहे प्रयासों को साफ देखा जा सकता है। 


विगत दिनों ही पंजाब काँग्रेस के शीर्ष नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। हालांकि वे दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के लिए गए थे, मगर समयाभाव के कारण उनकी मुलाकात राहुल गांधी से नहीं हो पाई थी। इसी क्रम में आज पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के शहरी इलाकों के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। 


इस बारे में पूछे जाने पर काँग्रेस के पंजाब इंकाई के वरिष्ठ नेता गुरजीत एस औजला ने कहा, “हमने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान साहब और सिद्धू जी हमारे बड़े नेता हैं। कप्तान साहब नेतृत्व कर रहे हैं, और इसके लिए सक्षम हैं। आज की बैठक न तो लंच डिप्लोमेसी थी और न ही ताकत का प्रदर्शन, यह पार्टी नेताओं के साथ सीएम की बैठक थी। 


इसी बारे में बात करते हुए कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात एक अच्छा संकेत है, और इससे इस मुद्दे को सुलझाने में मदद मिलेगी। मुझे लगता है कि जल्द ही एक प्रस्ताव हो सकता है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.