ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फ़िरोजपुर फिर से है चर्चा में, BSF ने फ़िरोजपुर के पास से पाकिस्तानी नाव किया जब्त

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 8, 2022

फ़िरोजपुर (पंजाब), 8 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      विगत दिनों भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान चर्चा में आया पंजाब का फ़िरोजपुर जिला आज एक बार फिर से चर्चा में है। पंजाब के फ़िरोजपुर के पास से भारतीय सुरक्षा बल (BSF) की 136 बटालियन की एक टीम ने एक पाकिस्तानी नाव जब्त की है। 

BSF ने आज जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके अनुसार कल शुक्रवार 7 जनवरी को BSF की एक टीम जब गस्त पर थी तभी फ़िरोजपुर के बाहरी भारतीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नाव देखी। ज्ञात हो कि जिस क्षेत्र में नाव जब्त हुई है वह सीमा के हिसाब से काफी संवेदनशील इलाका है, इसलिए BSF की टीम ने तुरंत ही नज़दीकी गांव जाकर इस बारे में जानकारी इक्कट्ठी करने का निर्णय लिया। बता दें कि इस इलाके में पहले भी पाकिस्तान के कई ड्रोन देखे गए हैं और उनमें से कुछ जब्त भी किए गए हैं। 

BSF ने बताया कि जब्त पाकिस्तानी बोट लकड़ी का बना हुआ है। बोट के साथ किसी व्यक्ति की पकड़ नहीं हुई है, इसलिए BSF इस बात की जांच कर रही है कि इस बोट का इस्तेमाल कहीं देश में घुसपैठ के लिए तो नहीं किया गया है। साथ ही इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि इसका इस्तेमाल देश के अंदर तस्करी के लिए तो नहीं किया गया है। इस लिए BSF की टीम नज़दीकी गांव के लोगों से अभी जानकारी इक्कट्ठी कर रही है।

ज्ञात हो कि पंजाब का फ़िरोजपुर जिला विगत दिनों टैब चर्चा में आया था जब विगत बुधवार 5 जनवरी की दोपहर लगभग एक बजे के आसपास फ़िरोजपुर में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए जिले में पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में एकाएक अवरोध आ गया था और एक फ्लाइओवर पर पीएम का काफिला न सिर्फ रुका रहा, बल्कि यह लगभग 15 से 20 मिनट तक रूकने के बाद वापस लौट गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.