ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उम्मीद जताई की भारत बन सकता है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

मुंबई, 02 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजकोट में इंटेलेक्चुअल्स के बीच कहा की उन्हें उम्मीद है, की भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बन सकता है। इसके लिए हमें मेहनत करनी पड़ेगी। पूरी दुनिया का रुख इस वक्त भारत के पक्ष में है। अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और यूके स्थायी सदस्य हैं। जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना करीब 80 साल पहले 1945 में हुई थी। इन पांचों देशों ने ही आपस में तय कर लिया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कौन स्थायी सदस्य होगा। आज संयुक्त राष्ट्र में 193 देश हैं, लेकिन पांचों स्थायी सदस्य बाकियों को कमतर समझते हैं।

विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि इन पांच देशों ने ही सारा कंट्रोल अपने पास रखा है। आश्चर्य ये है कि आपको इनसे ही किसी बदलाव के लिए पूछना पड़ता है। कुछ सहमत होते है, कुछ ईमानदारी से अपना पक्ष बता देते हैं, जबकि कुछ पर्दे के पीछे से खेलते हैं। दुनियाभर में लोगों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र कमजोर हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर डेडलॉक बना हुआ है। गाजा को लेकर भी कोई सहमति नहीं बन पाई। अब इन्हीं सब परिस्थितियों में भारत को स्थायी सदस्यता मिलने के मौके बढ़ेंगे। भारत ने बीते 10 साल में सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र में चीजें डिलीवर हो सकती हैं। दुनिया इस बात को लेकर चकित है भारत 7 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रहा है। कोविड के दौरान में भी ये कम नहीं हुई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.