ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मुंबई पुलिस के पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा को NIA की विशेष अदालत में पेश किया

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

मुंबई, 17 जून 2021 आज के एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ( NIA ) ने  शिवसेना के नेता और मुंबई पुलिस के पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद प्रदीप शर्मा और पूर्व में गिरफ्तार दो अन्य लोगों को NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया। इन सभी को NIA ने एंटीलिया बम साजिस में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

 

ज्ञात हो कि NIA की टीम सुबह करीब 6.30 बजे CRPF जवानों के साथ प्रदीप शर्मा के घर पहुंची थी। उसके बाद जांच एजेंसी के सदस्यों ने हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद प्रदीप शर्मा और दो अन्य लोगों को NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया। ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस के पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

 

ज्ञात हो कि NIA को बहुत लंबे समय से प्रदीप शर्मा के ऊपर एंटीलिया बम साजिस में शामिल होने का शक था, मगर पक्की जानकारी के बिना वह उसे पकड़ना नहीं चाहती थी। इसी क्रम में NIA ने विगत 11 जून को संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया।

 

इन दोनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर NIA ने आज प्रदीप शर्मा के मुंबई के अंधेरी स्थित जेपी नगर इलाके के भगवान भवन बिल्डिंग में दबिश देकर गिरफ़्तारी की। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या प्रदीप शर्मा से और भी नेताओं के तार जुड़े हुए है या नहीं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.