ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तिहाड़ जेल से पैरोल पर छोड़े जाएंगे चार हजार कैदी

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

नई दिल्ली, 07 मई । राजधानी दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा हैं। न केवल जेल में बंद कैदी बल्कि कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जेल में क्षमता से दोगुने कैदियों का होना है। इसे कम करने के लिए जेल प्रशासन ने हाई पावर कमेटी की सहायता से करीब चार हजार कैदियों को जेल से पैरोल और जमानत पर छोड़ने का निर्णय लिया है। 
हाइकोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैदियों को कुछ शर्तों के साथ 90 दिन की पैरोल देने का निर्णय लिया गया है। जेल प्रशासन को उम्मीद है कि इन कैदियों को छोड़ने के बाद जेल में कोरोना संक्रमण के मामले कम होंगे। 
 
जेल प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ जेल की क्षमता करीब 10 हजार,026 कैदियों को रखने की है, लेकिन अभी के समय में 20 हजार से  ज्यादा कैदी दिल्ली की तीनों जेलों में बंद हैं। इसकी वजह से वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना तिहाड़ प्रशासन के लिए भी बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। तिहाड़ प्रशासन का दावा है कि वह कैदियों और जेल कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी व्यापक इंतजाम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों में 300 से ज्यादा कैदी और 100 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नहीं बीते एक सप्ताह के भीतर ही महिला समेत पांच कैदियों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। वहीं वर्ष 2020 में दो कैदियों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। 
 
जेल प्रशासन के अनुसार, जेल में कैदियों की अधिक भीड़ होने के चलते हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित हुई ,जिसमें जेल प्रशासन ने कबूला कि उनके पास क्षमता से ज्यादा कैदी हैं। उनके तमाम प्रयास के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से हाइकोर्ट ने हाई पावर कमेटी को आदेश दिए हैं कि वह कुछ शर्तों के साथ कैदी को पैरोल एवं जमानत पर छोड़ सकते हैं। इसके अलावा ऐसे कैदी जिनकी सजा पूरी होने में छह महीने से कम का समय रह गया है, उन्हें भी कुछ शर्तों के साथ रिहा किया जा सकता है। जेल प्रशासन का आंकलन है कि इस आदेश से जेल में बंद करीब चार हजार कैदियों को पैरोल और जमानत पर छोड़ा जा सकेगा और जेल में मौजूद कैदियों की भीड़ में कमी आएगी। 
 
छोड़े जाएंगे ऐसे कैदी
 -ऐसे आरोपितों को जेल से छोड़ा जाएगा जिनके अपराध में अधिकत्तम सजा सात वर्ष की है और वह बीते 15 दिनों से जेल में बंद हैं। 
-ऐसे कैदी जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और वह 90 दिन की न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं, अगर उनके अपराध की सजा 10 साल तक है तो उन्हें जमानत दे दी जाएगी।
- ऐसे कैदी जो एचआईवी, कैंसर, हेपेटाइटिस, किडनी संबंधित गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं तो उन्हें भी जमानत दे दी जाएगी, लेकिन उनके अपराध में अधिकत्तम सजा 10 साल होनी चाहिए।
-हत्या प्रयास या गैर इरादतन हत्या के मामले में अगर कोई कैदी छह माह से बंद है तो उसे भी जमानत दी जाएगी। 
-दहेज हत्या के मामले में आरोपित पति के रिश्तेदार अगर एक साल से जेल में बंद हैं तो उन्हें जमानत मिल जाएगी। 
-ऐसे कैदी जो सिविल केस में सजा काट रहे हैं, उन्हें भी मिल जायेगी जमानत।  
इन कैदियों को नहीं छोड़ा जाएगा
हाई पावर कमेटी ने फैसला लिया है कि एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और एसिड अटैक के आरोपितों को पैरोल या जमानत पर नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही विदेशी कैदी को भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। भ्रष्टाचार और मकोका के आरोपितों को भी जेल से पैरोल या जमानत पर नहीं छोड़ा जाएगा। जेल से उन कैदियों को भी नहीं छोड़ा जाएगा जिनके मामलों की जांच सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, एनआईए, स्पेशल सेल एवं क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इनमें दिल्ली दंगों के आरोपित भी शामिल हैं। 
जेल के महत्वपूर्ण आंकड़े
जेल में संक्रमित कैदी                -  319
कैदी ठीक हुए                        -  65
कैदियों की मौत हुई              -   05
जेल में संक्रमित कर्मचारी -       135
कर्मचारी ठीक हुए            -    08
कैदियों को मिली वैक्सीन -     564
तिहाड़ जेल में कैदियों की क्षमता - 10 हजार,026
जेल में मौजूद कैदियों की संख्या - 19 हजार,679
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.