ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

चंडीगढ़ के अनलॉक में मॉल, बार, बार्बर शॉप सहित कई तरह की दुकाने खोलने की छूट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 9, 2021

चंडीगढ़, 9 जून 2021  केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ प्रशासन ने आज हुए मीटिंग के बाद लॉकडाउन में भारी छूट देने की घोषणा की है, जो कल से लागू हो जाएगी। संबंधित पक्षों के साथ बैठक के बाद जारी घोषणा पत्र में कहा गया कि 4 मई 2021 से जारी लॉकडाउन के नियमों में कल से संशोधन किया जा रहा है। यह संशोधन  कोरोना की स्थिति में सुधार के मद्देनजर किया गया है। 

 

चंडीगढ़ प्रसाशन ने अपनी घोषणा में कहा है कि सभी दुकाने सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान दुकान के मालिक की जिम्मेदारी होगी कि वह कोरोना सेफ़्टी के सभी नियमों का पालन करें। नियमों में ढिलाइ का दोषी पाए जाने पर दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 

इसी आदेश में रेस्टोरेंट और बार को सुबह 10 से रात के 9 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। म्यूजियम और लाइब्रेरी को सामान्य घंटों में खोलने कि अनुमति प्रदान की गई है, मगर चंडीगढ़ की शान रॉक गार्डन को अभी भी  बंद रखने का आदेश है।  

 

चंडीगढ़ प्रसाशन ने शॉपिंग मॉल को सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी है, मगर सिनेमा हॉल और थियेटर को अभी भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। मॉल के अंदर के इटिंग आउटलेट्स रात के 8 बजे तक खुले रहेंगे। एक और महत्वपूर्ण मांग बार्बर शॉप को भी खोलने की अनुमति प्राप्त हो गई है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर बाकी सभी दुकाने, मॉल आदि रविवार को बंद रहेगी। बता दें कि बार्बर की दुकान रविवार को भी खोलने की अनुमति है।   

 

इसी के साथ लॉकडाउन के कुछ प्रतिबंधों को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधों में से एक प्रतिबंध रविवार को गाड़ियों के बेवजह आवागमन पर प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावे नाइट कर्फ्यू को आगे भी जारी रखा जाने का निर्णय लिया गया है, इसके तहत रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू के नियम जारी रखे गए हैं। उम्मीद है कि चंडीगढ़ प्रसाशन द्वारा दिए गए छूट का उपयोग चंडीगढ़ के लोग अनुशासन के साथ करेंगे।   

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.