ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गुजरात में ओवैसी वापस जाओ और मोदी मोदी के लगे नारे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 14, 2022

मुंबई, 14 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी राज्य के दौरे पर हैं। रविवार को सूरत के रुदरपुरा खाड़ी इलाके में जब वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने उनका विरोध किया। साथ ही उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके अलावा 'मोदी, मोदी' के नारे भी लगाए गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। क्लिप में दिख रहा है कि ओवैसी मंच पर हैं और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, तभी वहां मौजूद कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते हैं। कुछ लोग उन्हें चुप करवाते हैं। इस दौरान भीड़ में खड़े युवक ओवैसी को काले झंडे दिखाने लगते हैं। साथ ही AIMIM चीफ के विरोध में 'ओवैसी वापस जाओ' के नारे लगाने लगते हैं।

गुजरात चुनाव को लेकर जहां BJP, कांग्रेस और AAP जी जान से जुटी हुई है। वहीं, AIMIM भी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी गुजरात में चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उनका पूरा फोकस अल्पसंख्यक वोटों की ओर है। हाल ही में ओवैसी ने कांग्रेस के गुजरात चुनाव को लेकर जारी घोषणा पत्र पर तंज कसा था। उन्होंने कहा जो पार्टी 27 साल में चुनाव नहीं जीत पाई, वह पार्टी के अहम मुद्दों पर बात करने की बजाय स्टेडियम का नाम बदलने की बात कर रही है। बता दें ​कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल स्टेडियम रखने का वादा किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.