ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गोआ के सीएम ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज, कहा केजरीवाल गोआ में कांग्रेस की जगह ले रहे हैं

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 3, 2022

पणजी, 3 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     आगामी 14 फरवरी को गोआ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में मतदान होने वाले हैं। उस बार मुख्य टक्कर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच दिखाई दे रही है। हालांकि कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दल भी जोर लगा रहे हैं। गोआ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आप और भाजपा के नेता एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस से तुलना की।

गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल के पास आजकल दिल्ली में कोई काम नहीं है। उन्हें दिल्ली की जनता पर ध्यान देना चाहिए। गोआ इलेक्शन में आरोप-प्रत्यारोप लगाने से उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है। अरविंद केजरीवाल यहां कांग्रेस की जगह ले रहे हैं।

गोवा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज एक सभा मे कहा था कि कांग्रेस और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन मेरा एक अनुरोध है। अपने बच्चों और गोवा के भविष्य के लिए इस विधानसभा चुनाव में झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न) को वोट दें। कृपया इस बार अपनी पार्टी ( भाजपा) को नजरअंदाज करें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.